सोशल मीडिया पर निबंध | प्रस्तावना, लाभ, हानि, उपसंहार

 एक दौर था, जब हमें देश-दुनिया के खबरों के लिए ना चाहते हुए भी अगले दिन के अखबारों, टेलीविजन पर, घंटो तक इंतज़ार करना पड़ता था।

यानी कि हमारे एक दुसरे से जुड़ने के माध्यम काफी सीमित थे और खबरों के आदान-प्रदान में ज्यादा समय लग जाता था। चाहे व्यक्तिगत जानकारी हो या सार्वजनिक खबरें हो। परन्तु आज सबसे ज्यादा खबरों को हर व्यक्ति तक तुरंत पहुचाने का काम सोशल मीडिया कर रहा है।



इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि आज सोशल मीडिया का महत्व कितना ज्यादा बढ़ चुका है। हर कोई कुछ ना कुछ सोशल सोशल साइट्स में जरुर एक्टिव होगा। चाहे वह फेसबुक हो, व्हात्सप्प हो, ट्विटर हो, शेयरचैट हो, या कोई ओर हो।

दुनिया भर में अरबों यूजर्स के साथ, इसने हमारे संचार करने, सूचनाएं संकलित करने और एक दूसरे से जुड़ने के तरीके में क्रांति ला दी है।

आज सोशल मीडिया का दायरा ना सिर्फ दो लोगों के मध्य बात करने तक सीमित है, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों के बिज़नस, एंटरटेनमेंट, प्रेरणास्रोत और घर-परिवार चल रहा है।

तो चलिए आज के इस ब्लॉग में सोशल मीडिया को जानने और समझने की प्रयास करेंगे, और इनके लाभ-हानि को भी समझेंगे और अंत में विश्लेषणात्मक विचार करके निष्कर्ष पर भी पहुचेंगे।


1. प्रस्तावना

सोशल मीडिया ने लोगों को सूचनाओं को जल्दी और कुशलता से साझा करने की क्षमता दिया है। अतीत में, समाचारों को दुनिया भर में फैलने में सप्ताह नहीं तो कई दिन लग जाते थे।

लेकिन आज सोशल मीडिया से समाचार और घटनाएँ महज मिनटों में लाखों यूजर्स तक आसानी से पहुँचते हैं। इसकी इसी गति और दक्षता ने लोगों तक पहुँचने और जानकारी साझा करने के तरीके में क्रांति ला दी है।

इसके माध्यम से, भौगोलिक स्थान के परे, लोगों से जुड़ने, उनके साथ अपनी रुचियों को साझा करने, कला संस्कृति को समझने का अवसर देता है। यह लोगों को नए दृष्टिकोणों, विचारों और संस्कृतियों से जागरूक कराने तथा एक प्रेरणा स्रोत के रूप में लोगों को जोड़ने की क्षमता रखता है।


2. सोशल मीडिया क्या है ?

सोशल मीडिया वैसे डिजिटल एप या वेबसाइटों प्लेटफार्म को कहते है, जिनके जरिए हम अपने आसपास के साथ-साथ विश्व के सभी लोगों से जुड़कर सीधे आपसी संवाद या किसी विषय पर प्रतिक्रियाएं देते हैं।

सोशल मीडिया के प्रमुख उदहारण :- फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्विटर, इत्यादि जो भारतीयों में सबसे अधिक प्रचलित है।

वैसे भारत में कई सारे सोशल मीडिया एप एवं वेबसाइट प्रचलित है, परंतु सबसे ज्यादा भारतीयों द्वारा उपयोग होने वाले एप फेसबुक,व्हात्सप्प, इन्स्ताग्राम, स्नेपचैट, शेयरचैट और ट्विटर है।


3. सोशल मीडिया के फायदे

शुरुवाती दिनों में सोशल मीडिया का उपयोग मात्र लोगों से जुड़ना, बातचीत करना, और फोटोज शेयर करना तक ही सीमित रहा है। लेकिन यूजर्स के बढ़ते उपयोगिता तथा आवश्यकताओं को देखकर इन कंपनियों ने हर-बार नए-नए फीचर्स को जोड़ा।

जिस कारण आज लोग सोशल साइट्स का इस्तेमाल कई प्रकार से करते हैं। अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ लोगों से जुड़ने के लिए करते हैं, तो आज मैं इसके कई फायदों के बारे बताऊंगा, जिनके बारे में आप पहली बार जानकार हैरान होगे।


3a. मित्रों और परिवार के साथ जुड़ना

देखा जाए तो हमेशा से ही कई लोग रोजगार, पढाई, तथा बेहतर जीवन-यापन के लिए एक प्रदेश से दुसरे प्रदेश अथवा दुसरे देशों में प्रवास कर रहें हैं।

अगर में अपने ही परिवार की बात करूँ, तो कई लोगों, दोस्तों ने अच्छे आमदनी और बेहतर जिंदगी के सुख-सुविधाओं के लिए दुसरे राज्यों में बस गये है। कईयों को नौकरी की वजह से तबादला करने को मजबूर हुएं है।

आज कोई कितनी भी दुरी पर रहते होंगे, लेकिन इन दूरियों को सोशल साइट्स ने न्यून कर दिया है। अब हमें बस इंटरनेट कनेक्शन से एकदूसरे को लाइव विडियो कॉल से दूरियों को मिटा देते है।

परंतु आज से साठ-सत्तर साल पहले इन्हीं रिश्तों को निभाने के लिए मात्र टेलीफोन, अथवा डाक-पत्रों के सहारे रहना पड़ता था।


3b. समान रुचियों वाले लोगों से मिलने के अवसर

मान लीजिये आप जीवन में ट्रेडर बनना चाहते हो, लेकिन आपके आसपास ऐसा कोई माहौल नही है, या कोई सीखने के लिए समान मानसिकता वाले लोग नही मिल रहा जिससे आप ट्रेडिंग सीख पाएं।

तो ऐसे में व्हात्सप्प, फेसबुक, में कई ग्रुप्स मिलेंगे, जंहा आप समान रुचियों वाले लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। ग्रुप मीटिंग्स, सेमिनारों में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा।

ठीक उसी तरह मान लीजिए कि, आपको तरह-तरह के व्यंजन बनाना सीखना चाहते है, लेकिन आपके आसपास व्यंजन बनाने सीखने की ऐसी कोई सुविधा नही है। इन परिस्थितियों में सोशल मीडिया आपका बहुत मदद करेगी।

ऐसे ग्रुप्स से जुड़कर अपनापन की भावनाएं बढ़ती है, जो हमारा प्रोत्साहन और सीखने की ललक भी बढ़ाएगा।


3c. महत्वपूर्ण सूचनाओं तक शीघ्रता से पहुँच

आज की भागती दुनिया में, सोशल मीडिया नवीनतम समाचारों और घटनाओं से अप-टू-डेट रहने के लिए एक आवश्यक उपकरण बन गया है। यंहा ब्रेकिंग न्यूज पर रीयल-टाइम अपडेट पाने का सबसे पसंदीदा स्रोत है।

इसके रीयल-टाइम अपडेट, रुचियों का अनुरूप कंटेंट दिखाना और जानकारी के तुरंत लोगों तक पहुंचने के तरीके में क्रांति ला दी है।

इन साइट्स का उपयोग ना सिर्फ आम इंसान ही करते हैं, बल्कि पेशेवर लोगों, विभिन्न सरकारी संगठनों और अधिकारियों, के विभिन्न विभागों द्वारा भी उपयोग में लाये जाते हैं। जंहा मदद, समाधान अथवा चर्चा के लिए सीधे इन मंत्रालयों के विभागों से जुड़ सकते है।

इसके अलावा विभिन्न समाचार पत्रों और अन्य वेबसाइटों में अपनी दृष्टिकोण व्यक्त करने का साझा मंच भी उपलब्ध होता है। ट्विटर, फेसबुक और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा महत्वपूर्ण सूचनाओं को जल्दी और आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।


3d. सामाजिक मुद्दों को बढ़ावा देना

आजकल ट्विटर में कुछ ना कुछ सामाजिक मुद्दे हमेशा ट्रेंडिंग में रहते हैं। इसने सामाजिक मुद्दों को बढ़ावा देने का एक शक्तिशाली उपकरण बन गया है।

फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के व्यापक उपयोग ने नागरिकों को अधिक जागरूक किया है। लोग अपने अधिकारों के प्रति बहुत सचेत हुए है। इसकी मदद से सरकार पर भी कई कई बार जनता का दवाब बन जाता है।

जटिल सामाजिक मुद्दों को व्यापक दर्शकों तक अधिक प्रसारित करने का इससे बड़ा शशक्त माध्यम कोई ओर नही है। लोगों को आपस में संगठित करने और लामबंद करने के लिए बहुत उपयोगी है।

उदाहरण के लिए, फेसबुक इवेंट्स का उपयोग रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के समन्वय के लिए किया जाता है, जबकि ट्विटर का उपयोग रीयल-टाइम अपडेट साझा करने और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के लिए किया जाता है।

इसका मतलब यह है कि सोशल साइट्स की मदद से कंपनियों, राजनेताओं और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को उनके कार्यों और निर्णयों के लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है, क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें बड़े दर्शकों द्वारा देखा और मॉनिटर किया जा रहा है।


3e. व्यवसायों के लिए ग्राहकों तक पहुँच

अगर कोई व्यापारी अपना व्यवसाय को बढ़ाना चाहता है, तो उसे निश्चित ही सोशल मीडिया में अपनी एकाउंट्स बनाना चाहिए। क्योंकि यंहा पर ग्राहकों से एक नेटवर्किंग से जुड़कर कई सेवाओं को अवसरों में बदला जाने की क्षमता है।


व्यवसायों को निम्न प्रकार से लाभ पहुंचता है:-


  • उत्पादों और सेवाओं पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने में मदद।
  • बड़े दर्शकों तक पहुंचने और उनकी दृश्यता बढ़ाने।
  • व्यवसायों को वास्तविक समय में ग्राहकों से जुड़ने में सक्षम बनाना।
  • ग्राहकों की शिकायतों पर त्वरित और कुशलता से जवाब देने का एक मंच।
  • वेबसाइट पर ट्रैफ़िक लाकर, बिक्री में वृद्धि।
  • सोशल मीडिया मार्केटिंग कम खर्चीला होना।
  • उत्पादों और सेवाओं को विस्तार देना।
  • वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने में मदद।
  • व्यवसायों को सकारात्मक और पेशेवर ब्रांड छवि बनाने में मदद।
  • नकारात्मक प्रचार को जल्दी और प्रभावी ढंग से संबोधित करने और संकटों को प्रबंधित करने के लिए किया जा सकता है।
  • ग्राहकों की प्रतिक्रिया एकत्र करके उत्पाद विकास में सुधार।
  • ग्राहकों को ब्रांड में बदलकर लोगों की विश्वनीयता बनाना।
  • बाजार अनुसंधान करने और मूल्यवान अंतर्दृष्टि एकत्र करने में मदद।
  • ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं के बारे में शिक्षित करना।


3f. कलाकारों और क्रिएटिव लोगों का पसंदीता मंच

हर इंसान में हुनर छुपा होता है, अगर आपमें भी कोई हुनर छुपा हो, जिसे दुनिया के सामने लाना चाहते हो सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफार्म साबित होगा।

इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिकटॉक और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों के उदय के साथ, क्रिएटिविटी को व्यापक दर्शकों तक पहुंचने के लिए एक नया मंच मिला है। यंहा कलाकारों को कंटेंट क्रिएटर्स कहते हैं, और इनके दर्शकों को फोल्लोवेर्स कहते हैं।

इन साइट्स की वजह से कई लोगों को रोजगार मिला, कईयों को देश-दुनिया में ख्याति प्राप्त कर चुके है।

इन प्लेटफॉर्म्स ने वोह क्रांति ला दी है जिससे कलाकार और रचनाकार अपने दर्शकों से आसानी से जुड़ते हैं और अपना हुनर दर्शकों को प्रदर्शित करते हैं। इससे फोल्लोवर्स का मनोरंजन से लेकर ज्ञान तक संचार होता है।

इससे कलाकारों के लिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने और अपने प्रशंसकों के साथ अधिक व्यक्तिगत तरीके से जुड़ने के नए अवसर खोले हैं।


4. मनोरंजन का हब :- वीडियो क्लिप्स, मीम्स और गेम

सोशल मीडिया सभी उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। जैसे-जैसे इसका विकास हो रहा है, हमें उतना ही अधिक मनोरंजन के नए रूप देखने मिल रहे हैं।

वीडियो क्लिप, मीम्स से लेकर गेम्स तक, सोशल मीडिया में सभी के लिए कुछ न कुछ आवश्य जरुर है। आजकल युवाओं में शोर्ट विडियो क्लिप्स, और मीम्स देखने का क्रेज बढ़ा है।

एक फिल्म में जितने व्यूज नही आते, बल्कि उसके किसी खास क्लिप वायरल हो जाते है। साथ ही मीम्स ने कई कलाकारों को इंटरनेट की दुनिया में वायरल बनाकार रख दिया है। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर मनोरंजन का प्रचलित रूप है।

टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर, मनोरंजक वीडियो से भरे पड़े हैं जो विभिन्न रुचियों को पूरा करते हैं। चाहे आप नृत्य, कॉमेडी, खाना पकाने या यात्रा में हों, आप अपनी पसंद के अनुरूप वीडियो सामग्री पा सकते हैं।

वीडियो क्लिप की सुंदरता यह है कि वे उपभोग करने और साझा करने में आसान होते हैं, जिससे वे सीमित समय वाले लोगों के लिए मनोरंजन का एक आदर्श स्रोत बन जाते हैं।

अगर आपको मीम्स के बारे में पता ना हो तो बता दें कि, मेम्स मनोरंजन वह रूप है जिसका उद्देश्य किसी घटना, खबर, को हास्यास्पद, मजाकिया या रुचिकर बनाने में किया जाता है। मिम्स कोई चित्र भी हो सकते है, या विडियो भी हो सकता है।

इनको विडियो या चित्र में मिलाने का उद्देश्य, उस कंटेंट को अधिक रुचिकर बनाया जाए। ताकि दर्शकों को अधिक पसंद आएं। मीम्स मज़ेदार, संबंधित चित्र या वीडियो होते हैं जो इंटरनेट पर वायरल रूप से फैलते हैं।

वे हास्य व्यक्त करने और समान रुचियों वाले अन्य लोगों से जुड़ने का एक शानदार तरीका हैं। मेम्स का उपयोग अक्सर वर्तमान घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और रोस्ट करने के लिए किया जाता है।


5. सोशल मीडिया और समाचार पत्र

सोशल मीडिया ट्रेंडिंग घटनाओं और मुख्य समाचारों को लोगों तक पहुँचाने में सबसे प्रभावी स्रोत में से एक के रूप में उभरा है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने ही विभिन्न समाचार एजेंसीज को लोगों को न्यूज़ मीडिया से सीधे जोड़ा है, जो कभी अनुपलब्ध थी।

इन पारंपरिक समाचार पत्रों में जंहा ताजातरीन ख़बरों के लिए अगले दिन तक हमें इंतज़ार करना पड़ता है, वही सोशल मीडिया ख़बरों को रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करता है।

चाहे वह ब्रेकिंग न्यूज स्टोरी हो, लाइव इवेंट हो या कोई महत्वपूर्ण घोषणा, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें तेजी से खबरें प्रसारित होते हैं।

इसका मतलब यह है कि लोग पारंपरिक समाचार आउटलेट्स पर रिपोर्ट का इंतजार किए बिना नवीनतम समाचार घटनाक्रमों पर अप-टू-डेट रहते हैं। सोशल मीडिया में समाचार एजेंसीज का होने से लोगों को रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करता है।

साथ ही हम किसी भी खबर पर अपना राय या विविध दृष्टिकोणों पर जनता के सामने खुला चर्चा कर सकते हैं। यूजर्स टिप्पणियां पोस्ट करके समाचारों के बारे में दूसरों के साथ चर्चा में संलग्न होने का भी अवसर मिलता हैं।

इससे विभिन्न सामाजिक-वैचारिक पहलूओं को दूसरों से सीखने और समाचारों की गहरी समझ हासिल करने का सौभाग्य मिलता है। यूजर्स विभिन्न मीडिया आउटलेट्स, स्वतंत्र पत्रकारों, ब्लॉगर्स के खबरों से खुली चर्चा में भाग ले पाते हैं।

इसका मतलब यह है कि लोग सोशल साइट्स की मदद से समाचारों के विविध दृष्टिकोणों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुँचते हैं जो पारंपरिक समाचार आउटलेट्स द्वारा संभव हो ही नही सकता।


6. सोशल मीडिया और यात्रा विशेष

अपने पसंदीदा जगहों पर घुमने का शौक हर किसीको होता है। कोई लालकिला घूमना चाहता है, तो कोई गोवा घूमना चाहता है, तो कोई शिमला, तो कोई रजरप्पा मंदिर, तो कोई केदारनाथ, तो कंही ओर। सबके इच्छाएं और चाहतें अलग-अलग है।

लेकिन इन नए जगहों पर घुमने,आने-जाने की व्यवस्था पर उचित जानकारी ना होने पर, हम निराशा हाथ लगता है। ठीक इसी निराशा में उम्मीद की किरण बनकर सोशल मीडिया आता है।

जी हाँ, इसी सोशल मीडिया के द्वारा दुनियाभर के पर्यटक इसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो, वीडियो और लिखित सामग्री के माध्यम से अपने यात्रा के रोमांचक अनुभवों को साझा करके हमारे लिए सभी दुविधाएं ख़त्म कर देती हैं।

यंहा उपलब्ध जानकारियां बहुत हद तक मूल्यवान होती है क्योंकि यह वास्तविक और प्रामाणिक होती है।

ये ट्रेवल ब्लॉगर अपने यात्रा वृतान्तों को सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करके, उन स्थानों पर विस्तृत जानकारियां प्रदान करते हैं,जिससे हमें उन क्षेत्रों के आवास सुविधाओं, रेस्तरां, परिवहन सुविधाओं, मौसम की स्थिति, और पब्लिक सेफ्टी, जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराते हैं।

वे पैसे बचाने के तरीके, क्या पैक करें, क्या करें, क्या ना करें, और कैसे सुरक्षित रहें सहित यात्रा के लिए अपने सुझाव और तरकीबें भी साझा करते हैं। यह जानकारी उन यात्रियों के लिए मददगार होते है जो भविष्य में अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं।


7. उपसंहार / निष्कर्ष

हमने ऊपर सभी बिन्दुओं पर चर्चा करके इस निष्कर्ष पर पहुंचे है कि, सोशल मीडिया के कई सकारात्मक प्रभाव भी है तो वहीं दूसरी ओर इसके नकारात्मक असर को भी समाज में देखने मिलते है।

एक बात हम मनुष्यों को हमेशा गौर करना चाहिए कि, जब समाज में या किसी भी क्षेत्र में नयी तकनीक, सेवा या कोई अन्य चीजों आते है, तो कभी इस उद्देश्य ने नही आते हैं कि उससे समाज को हानि हो।

बशर्ते हमारे नीयत पर निर्भर होता है कि हम उन सेवाओं, नवाचार का उपयोग हमारे जीवन में किस प्रकार से करते हैं। और अगर खामियां राह भी गया तो, हमारा ही कर्त्तव्य है कि इन खामियों को ढ़ुढ़कर पुनः सुधारें।

इस सोशल मीडिया ने लोगों को सकारात्मक उम्मीद दिखाया जिससे लोगों को नए कौशल सीखने-सिखाने और ज्ञान का विस्तार का अवसर प्रदान किया है। YouTube ट्यूटोरियल से लेकर वेबिनार और ऑनलाइन कोर्स तक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनगिनत शैक्षिक संसाधन उपलब्ध हैं।

हमारा समाज से यही उम्मीद है कि लोग अपनी रुचिक्षेत्र के विशेषज्ञों से जुड़ते रहें, और अपनी योग्यता को बढ़ाएं।

इससे न केवल व्यक्ति और समाज को लाभ होगा, बल्कि नए ज्ञान और विचारों का सृजन के अवसर भी खुलेंगे। जिससे समाज और लोगों में जागरूकता भी फैलेगा, और सभी उन्नति की ओर बढ़ेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu